‘खुदकुशी की तरफ़ बढ़ रहा है पाकिस्तान’

0
फाइल फोटो

नई दिल्ली : भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कश्मीर पर वह ‘आत्म विनाशकारी’ और ‘आत्मघाती नीति’ से बाज आए वरना इस्लामाबाद को इसका नुकसान झेलना पड़ेगा। कश्मीर में हिंसा की घटनाओं पर संसद के निचले सदन लोकसभा में नियम-193 के तहत चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए अकबर ने बुधवार को कहा कि कश्मीर घाटी में हिंसा की वर्तमान घटना की जड़ें देश के निर्माण से जुड़ी है। यह लड़ाई भूगोल से ज्यादा विचारधारा की है। यह लड़ाई इस बात पर है कि क्या एक राष्ट्र सिद्धांत रहे या द्विराष्ट्र सिद्धांत।
कश्मीर में अशांति के वर्तमान वातावरण को अस्थायी बताते हुए विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जुबान, ईमान और यकीन साफ है। उन्होंने पाकिस्तान से दो टूक शब्दों में कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकते। अकबर ने कहा कि भारत हमेशा पड़ोसी देश से बातचीत का पक्षधर रहा है और हम अच्छे पड़ोसी के तौर पर और भाईचारे के साथ पाकिस्तान को बताना चाहते हैं कि वह आंखें खोल ले।
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर की लड़ाई धर्म के नाम पर लोगों को बांटने, धर्म के नाम पर लोगों को दो करने की है। विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि कुछ लोग एक आतंकवादी को हीरो के रूप में पेश कर रहे हैं। मुठभेड़ में मारे गये इस आतंकी पर 15 इल्जाम थे, हत्या के आरोप थे। सुरक्षा बलों को मारने के, सरपंचों और नागरिकों की हत्या करने के थे। इसने केबल कंपनियों को भी तबाह किया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में बॉलीवुड फ़िल्मों के बैन से बढ़ेगा पाईरेसी का खतरा

अकबर ने कहा, ‘बहुत से नौजवान गुमराह हो गये हैं। हम उन्हें समझा सकते हैं। हमें आज के वातावरण को स्थाई नहीं समझ लेना चाहिए। पूरी सच्चाई तो कश्मीरियत में, वहां की इंसानियत में है, यही हमारी राष्ट्रीयता भी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रूख सालों से ही कश्मीर पर जंग का रहा है। 1965 की लड़ाई में मुंह की खाने के बाद जब पाकिस्तान को जीत की कोई संभावना नजर नहीं आई तो उसने आतंकवाद का रास्ता अपनाया और 80 के दशक से ही आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  मर्यादा भूला पाकिस्तान, सिंधु जल समझौते पर भारत को दे डाली धमकी, कहा रहे तैयार

pakistan, on, suicidal, path, on, kashmir, mj, akbar,