ये कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने ऐसी नापाक हरकत को अंजाम दिया हो। पाकिस्तान की तरफ से सप्ताह में दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 2 सितंबर को अग्रिम सैन्य चौकियों पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। पाकिस्तानी सेना ने 14 अगस्त, 2016 को भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर के दो अलग-अलग इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था और दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान 50 वर्षीय एक महिला घायल हो गई थी।

