‘प्रदूषण और अपराध के कारण दिल्ली छोड़ रहे हैं लोग’

0
हाईकोर्ट
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार(24 अगस्त) को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोग संभवत: प्रदूषण के स्तर और अपराध की दर के कारण शहर छोड़ रहे हैं और अधिकारी इसे नियंत्रित करने के इच्छुक नजर नहीं आते।

इसे भी पढ़िए :  सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के लिए ये कंपनियां देंगी 200 करोड़ रुपये

न्यायमूर्ति बदर दुरेज अहमद और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब केन्द्र ने अदालत को बताया कि जनगणना रिकार्ड के अनुसार जनसंख्या की हर दशक वाली वृद्धि दर घट रही है।

जनसंख्या वृद्धि के गिरते रूझान को राष्ट्रीय राजधानी छोड़ने वालों से जोड़ते हुए अदालत ने कहा कि प्रदूषण और अपराध दर के कारण लोग दिल्ली छोड़ रहे हैं, जिसे आप (अधिकारी) नियंत्रित करने के इच्छुक नहीं हैं। यह मामला एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही अदालत के सामने उठा।

इसे भी पढ़िए :  पटना: सिवान के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन को HC से मिली जमानत

अदालत ने 16 दिसंबर 2012 सामूहिक बलात्कार मामले के बाद इस पर सुनवाई शुरू की थी। इसमें अदालत समय-समय पर दिल्ली में महिला सुरक्षा और बेहतर अपराध जांच के संबंध में निर्देश दे रही है।

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ यात्रा पर खतरे के बादल ! यात्रा के बीच में पड़ रही है आतंकी बुरहान वानी की बरसी