आज जापान में भारत रचेगा इतिहास, 12 समझौतों पर दोनों देश करेंगे हस्ताक्षर, न्यूक्लियर डील की भी उम्मीद

0
जापान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन दिनों की जापान यात्रा पर टोक्यो पहुंच चुके हैं। भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से हार्दिक स्वागत किया। आज शुक्रवार को पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मिले। दोंनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें सिविल एटमी करार भी शामिल है। उम्मीद है कि भारत और जापान के बीच 12 समझौतों पर दस्तखत हो सकते हैं।  शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता सुरक्षा, कारोबार, निवेश, कौशल विकास और आधारभूत संरचना जैसे व्यापक क्षेत्रों में संबंधों को गति प्रदान करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे।
भारत -जापान में होंगे ये अहम समझौते
सूत्रों ने बताया कि शिखर स्तर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच 12 समझौतो पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इनमें कौशल विकास, सांस्कृतिक आदान प्रदान और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सूत्रों ने आज बताया कि असैन्य परमाणु करार पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद के बीच दोनों पक्ष इस विषय पर वार्ता को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।
Narendra Modi in Tokyo
पिछले महीने दिसंबर में आबे की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस बारे में व्यापक सहमति बनी थी, लेकिन अंतिम समझौता पर हस्ताक्षर नहीं किया जा सका था क्योंकि कुछ तकनीकी एवं कानूनी मुद्दे सामने आ गए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने पिछले सप्ताह कहा था कि दोनों देशों ने करार के मसौदे के जुड़े कानूनी एवं तकनीकी पहलुओं समेत आंतरिक प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है।
modi3
दोनों नेता रक्षा सहयोग पर चर्चा कर सकते हैं जिसमें जापान, भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त समुद्री अभ्यास शामिल है। दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी बातचीत की संभावना है। मोदी और आबे द्विपक्षीय सहयोग के सभी आयामों की समीक्षा करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री हाई स्पीड रेलगाड़ी शिनकानसेन से कोबे जाएंगे। वे कोबे में कावास्की भारी उद्यम फैक्टरी भी जाएंगे, जहां हाई स्पीड रेलगाड़ी बनाई जाती है।

इसे भी पढ़िए :  2019 में बीजेपी के टिकट से इलेक्शन लड़ सकते है अक्षय कुमार!

modi