“27 साल यूपी बेहाल” के नारे के साथ यूपी में कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान शुरू

0

दिल्ली
जैसे जैसे यूपी विधानसभा का चुनाव नजदीक आते जा रहा है प्रदेश में सभी पार्टी का चुनाव प्रकचार अभियान भी तेज होने लगा है। भाजपा जहां चुनाव प्रचार के मामले में अभी सबसे आगे चल रही है वही आज से कांग्रेस ने भी इस विधानसबा चुनाव प्रचार कार्यक्रम को शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार 23 जुलाई को अपने चुनावी अभियान ’27 साल यूपी बेहाल’ की बस को रवाना किया।

यात्रा का मुख्य उद्देस्य पिछले 27 सालों से यूपी में शासन कर रही सरकारों के कारण बिगड़े माहौल को दिखाना है। कांग्रेस की यह तीन दिवसीय बस यात्रा दिल्ली से शुरू होकर कानपुर तक जाएगी। तीन दिन की इस बस यात्रा में शीर्ष कांग्रेस नेताओं में गुलाम नबी आजाद, जो राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी महासचिव हैं, शीला दीक्षित, राज्य में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे, और राज्य इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर, अन्य लोगों के साथ बस में यात्रा करेंगे। कानपूर तक के इस सफर के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता जगह-जगह रुक कर सार्वजनिक बैठक के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की आशंका, सेना को उत्तरी कमान ने तैयार रहने को कहा गया

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, दिल्ली से कानपुर तक की यात्रा में बस हर दिन चार जिलों में जाएगी। पहले दिन दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए हापुड़, अमरोहा फिर मुरादाबाद जाएगी। दूसरे दिन मुरादाबाद से चलकर रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर को कवर किया जाएगा। तीसरे दिन शाहजहांपुर से होते हुए हरदोई, कन्नौज का रास्ता तय करके कानपूर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़िए :  रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में बीजेपी और कांग्रेस से ज्यादा AAP को मिला चंदा !

आजाद ने कहा कि पार्टी का उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए लक्ष्य होगा। पार्टी धार्मिक और जाति के आधार पर लोगों को विभाजित करने के बजाय उन्हें एकजुट करने में विश्वास करती है। ‘इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के एकता के संदेश को पहुंचाएंगे। अन्य दलों की तरह धर्म और समुदाय के नाम पर हम मतदाताओं को विभाजित नहीं करना चाहते हैं।’

आजाद ने कहा, ’27 साल हो गए हैं कांग्रेस सत्ता से बाहर है और इस अवधि के दौरान किया भाजपा, बसपा और सपा ने राज्य पर शासन किया और समुदाय के लोगों को धर्म के नाम पर बांटा गया है। लेकिन हम सभी को एकजुट करने की कोशिश करेंगे और ऐसी सरकार बनाएंगे जो किसी विशेष समुदाय को वरीयता नहीं देगी।

इसे भी पढ़िए :  सिख दंगे के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया अग्रिम जमानत

29 जुलाई को लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक होगी जिसमे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, ‘यात्रा में 27 सालों से यूपी में शासन कर रही सरकारों के कारण बिगड़े माहौल के बारे में लोगों को बताया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘ हम कम से कम तीन या चार बार हर मतदाता तक पहुंचने में चुनाव प्रचार करेंगे।’