ममता के बाद अब राहुल गांधी की मीटिंग में भी लगे मोदी-मोदी के नारे

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नोटबंदी के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रेहड़ी वालों का हाल लेने सरोजनी नगर मार्केट पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने पर वहां जो हुआ उसका उन्हें शायद अंदाज़ा भी नहीं था। जैसे ही राहुल मीटिंग के लिए मार्केट में पहुंची तो चारों ओर मोदी-मोदी के नारे लगने शुरू हो गए। इससे पहले भी राहुल लोगों का हाल जानने के लिए नोट निकलवाने के लिए लाइन में लगे थे।

इसे भी पढ़िए :  रामदेव बोले- एक जवान के सिर के बदले काटने चाहिए पाक के 100 सिर

राहुल गांधी गुरुवार को सरोजनी मार्केट में रेहड़ी और छोटे कारोबारियों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान मार्केट में भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाना शुरू कर दिया। सरोजनी नगर में अचानक राहुल गांधी के पहुंचने पर लोगों की भीड़ लग गई। यह इलाका दिल्ली में रिटेल का बड़ा मार्केट है। यहां रेहड़ी वालों से लेकर बड़े शोरूम तक मौजूद हैं। नोटबंदी पर राहुल गांधी ने लोगों से उनकी राय जानी। दिल्ली में ही ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल की नोटबंदी की विरोध सभा में भी मोदी-मोदी के नारे लगे थे।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र राज्यों से गौरक्षकों को परेशान न करने के लिए कहे: VHP

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse