ब्लैक मनी को बाहर करने के लिए अभी और उठाए जाएंगे कदम, पीएम ने दिए संकेत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मोदी जापान के शहर कोबे में आयोजित एक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘मैं यह साफ करना चाहता हूं यदि बिना हिसाब वाली किसी चीज का पता चलता है तो मैं आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड की जांच करवाऊंगा। इसकी जांच के लिए जितने लोगों को लगाने की जरूरत होगी, लगाऊंगा। ईमानदार लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जो मुझे जानते हैं, वे समझदार भी हैं। उन्‍होंने इसे बैंकों के बजाय गंगा में डालना बेहतर समझा।’

इसे भी पढ़िए :  अमेरिका ने फिर किया सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन, कहा: भारत को आत्मरक्षा का अधिकार

मोदी ने इस मौके पर इस बात को रेखांकित किया कि दुनिया यह स्वीकार रही है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और देश को ऐतिहासिक रूप से काफी ऊंचा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मिल रहा है। मोदी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष, विश्व बैंक सभी एक आवाज में बोल रहे हैं। आईएमएफ ने कहा है कि भारत उम्मीद की किरण है। विश्व अर्थशास्त्री मानते हैं कि भारत सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मेरी एफडीआई की अपनी परिभाषा है। पहली परिभाषा है कि पहले भारत का विकास करो, दूसरी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश है।’ मोदी ने बताया कि पिछले दो साल में सरकार की विभिन्‍न पहल से 1.25 लाख करोड़ रुपये का कालाधन बाहर आया है।

इसे भी पढ़िए :  जुलाई के पहले पखवाड़े में रद्द रहेंगी 60 से ज्यादा ट्रेनें, जानिए पूरी लिस्ट
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse