बेपटरी हुई रेलवे, अब एक साथ किया 76 ट्रेनों को कैंसिल

0
रेल की रफ्तार पर ब्रेक, एक साथ 76 ट्रेनें रद्द
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली, हर साल की तरह इस साल भी कुहरे की मार ट्रेनों पर जोरदार तरीके से पड़ रही है। अभी तक तो कोहरे के कारण ट्रेनों के कैंसिल या लेट होने का सिलसिला लगातार चल रहा था। लेकिन अब शायद इस बार रेलवे कोहरे के साथ कदम ताल करने में पिछड़ने लगा है।  आज कोहरे के कारण रेलवे ने एक साथ 76 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम की आंखमिचौली ने रेलवे को इस साल हक्का-बक्का कर दिया है। पहले रेल मंत्रालय ने तय किया था कि इस बार एक साथ ट्रेनों को कोहरे के सीजन के लिए पहले से ही कैसिंल नहीं किया जाएगा। लेकिन दिसंबर के पहले हफ्ते में ही कोहरे की मार ने रेलवे के प्लान को पटरी से उतारकर रख दिया। ऐसे में रेलवे ने 54 ट्रेनों को अब से लेकर 15 से 18 जनवरी तक पूरी तरह से कैंसिल करने का फैसला किया है। इसके अलावा 22 ट्रेनों को सप्ताह के दौरान एक दिन नहीं चलाने का फैसला किया गया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक कोहरे की संभावना के बीच लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रेलवे ने ये फैसला लिया है।

इसे भी पढ़िए :  कैमरन ने डिजिटल अर्थव्यवस्था का समर्थन करते हुए भारत के लिए बताया जरूरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse