राजीव गांधी की हत्या के दोषी पेरारिवलन पर जेल में दिनदहाड़े हमला, हालत नाजुक

0
पेरारिवलन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी एजी पेरारिवलन पर मंगलवार सुबह 6 बजे सेंट्रल जेल में जानलेवा हमला हुआ। घायल पेरारिवलन का जेल के अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। पेरारिवलन की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

जेल अफसरों ने बताया कि सुबह उम्रकैद की सजा काट रहे राजेश खन्ना नाम के कैदी ने पेरारिवलन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आई है। फिलहाल हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है। दोनों को अलग-अलग वार्ड में रखा गया था।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम बना रहे हैं भारत के खिलाफ ये प्लान?

पुलिस की मानें तो 44 साल के पेरारिवलन पर एक अन्य कैदी राजेश ने हमला किया। आपको बता दें कि राजीव गांधी हत्या मामले में 7 अभियुक्त सजा काट रहे हैं। 21 मई 1991 को श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस मामले में मुरूगन, संथन, पेरारिवेलन, नलिनी, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को मामले में दोषी करार दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कल हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

 

अगली स्लाइड में पढ़ें जेल के अंदर रहकर भी कैसे सुर्खियों में छाया रहा पेरारिवलन

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse