सलमान के पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे मुल्ले और मौलवी होंगे नाराज

0
सलीम खान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कहा है जो मुल्लाओं और मौलवियों का पसंद नहीं आएगा। इतना ही नहीं सलीम खान ने मुंबई की मशहूर हाजी अली दरगाह में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले बंबई हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन चीजों का समर्थन करता है जो हदीस और कुरान में कही गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  कन्हैया कुमार को मिल सकती है राजद्रोह मामले में क्लीन चीट

गौरतलब है कि कल दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले में हाई कोर्ट ने इस दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर रोक हटाते हुए कहा कि इस ट्रस्ट के पास पूजा के एक सार्वजनिक स्थल पर महिलाओं को जाने से रोकने का कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा, “मजार और दरगाह कब्रें हैं और पुरुष और स्त्रियां दोनों यहां जा सकते हैं। किसी तरह का लिंग भेद नहीं है। मुल्लाओं और मौलवियों ने बेहद सुलझे हुए इस्लाम धर्म को उलझा दिया है। उन्होंने कहा कि फतवा भी वैसा फैसला नहीं है जैसा लोग सोचते हैं। यह इस्लामिक धर्म गुरुओं द्वारा दिया जाने वाला ओपिनियन हैं।”

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर RBI गवर्नर ने कहा- लोगों की तकलीफ कम करने का कर रहे हैं काम

इस मामले में सलीम ने ट्वीट करके कहा, “हाजी अली पर हाई कोर्ट का फैसला उन्हीं बातों का समर्थन करता है जो हदीस और कुरान में कही गई हैं। एक अच्छा मुस्लिम होने के लिए आपको एक अच्छा इंसान होना पड़ेगा।” हालांकि हाजी अली दरगाह में महिलाओं को जाने की इजाजत मुंबई हाईकोर्ट से मिल गई है, लेकिन मुस्लिम महिलाएं अब भी दरगाह में मजार वाले हिस्से तक जाने से कतरा रही हैं। महिलाएं अपने संकोच के पीछे धार्मिक कारण बताते हुए कोर्ट को भी इस मामले में दखल ना देने की सलाह दे रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  वक्फ बोर्ड भर्ती घोटाला: CBI ने 'आप' विधायक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट, CM की भूमिका पर भी शक!