कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा पर दूसरा जत्था रवाना

0

हिन्दुओं के प्रसिद्ध तीर्थस्थल अमरनाथ की यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह 5.20 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर बेस कैम्प से रवाना हो गया है। स्थानीय पुलिस विभाग ने बताया कि इस जत्थे में 837 पुरुष,227 महिला और 150 साधू शामिल हैं। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक 2,496 तीर्थयात्री इस यात्रा पर जा चुके हैं।
आपको बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा पर आतंकी धमकी मिलने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह कश्मीर के दौरे पर हैं और वो गहराई से अमरनाथ यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के अधिकारी हिमालय में 12756 फुट की ऊंचाई पर अमरनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार के सतत संपर्क में हैं। इन दोनों मार्गों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 12,500 कर्मी और जम्मू और कश्मीर पुलिस के 8000 कर्मी तैनात किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  कैश फॉर वोट कांड, अदालत ने चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ जांच का आदेश दिया