स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनीं किरण बेदी

0

पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को सफाई कर्मचारी और निजी स्कूल के बच्चों के साथ समुन्द्र के
किनारे फैल रहे कचरों को साफ करने में हाथ बटाया। इस अभियान में लगभग 100 बच्चों ने किरण बेदी का हाथ बंटाया। सभी ने दस्ताने,टोपी और मास्क पहन रखे थें। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर आर चन्द्रशेखरन और स्थानीय विधायक के लक्ष्मी नारायनण उपस्थित रहे। एक स्कूली छात्र
ने किरण बेदी से रैनबो नगर आने का आग्रह किया,जहां पर इस अभियान की शुरुआत हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  छात्राओं का यौन शोषण करता था यह प्रिंसिपल, गिरफ्तार