वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष से आया पीएम मोदी को उत्साहित करने वाला बयान

0

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। वहीं अपने पद से इस्तीफा देने वाले आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन को अच्छा गवर्नर बताया है। किम ने कहा कि दो साल में हिंदुस्तान की प्रगति देखकर वो हैरान हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राज में भारत चमक गया है। किम ने गुरुवार को पीएम मोदी से मुलाकात की और भारत के पर्यावरण अनुकूल सतत विकास में सक्रिय और पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

इसे भी पढ़िए :  ‘2019 से पहले ही गिर जाएगी नरेंद्र मोदी सरकार’

पीएम ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी पहलों के लिए पर्याप्त फंड मुहैया कराए जाने का समर्थन किया। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि किम ने यहां मोदी के साथ मुलाकात के दौरान भारत की कारोबार सुगमता बढ़ाने की दिशा में तेज प्रगति की तारीफ की। मोदी ने ट्वीट में कहा, ‘वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम से मुलाकात की और भारत के वर्ल्ड बैंक के साथ संबंध बढ़ाने के तौर तरीकों पर चर्चा की।’ बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री और वर्ल्ड बैंक प्रमुख ने विभिन्न किस्म के मुद्दों और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

इसे भी पढ़िए :  चीन-पाक की परमाणु मिसाइलों को हवा में ही मार गिराएगा यह सिस्टम, जानिए इसकी खासियत

साथ ही वर्ल्ड बैंक ने भारत में सोलर एनर्जी क्षमता के विस्तार के लिए एक अरब डॉलर का कर्ज उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। बैंक ने इंटरनेशनल सोलर एसोसिएशन (आईएसए) के साथ समझौते पर भी हस्ताक्षर किए। इसमें भारत की अगुवाई में 121 देश हैं। इसका मकसद दुनिया भर में सोलर एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ाने में सहयोग करना है। साथ ही इसका लक्ष्य 2030 तक निवेश के लिये 1,000 अरब डॉलर की राशि जुटाना है। समझौते पर हस्ताक्षर के समय वित्त मंत्री अरुण जेटली, बिजली मंत्री पीयूष गोयल और भारत दौरे पर आए जिम योंग किम मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  तीन चार दिनों में घोषित होगा भाजपा का राष्ट्रपति उम्मीदवार