500 के पुराने नोटों की मियाद खत्म! कल के बाद नहीं चलेंगे ये नोट

0
नोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्या आपके पास अब भी 500 रुपये के पुराने नोट रखे हैं। यदि ऐसा है तो इन्हें आज ही इस्तेमाल कर ले क्योकि कल से ज्यादातर जगाहों पर 500 के पुराने नोट बंद हो जाएंगे। जैसे पेट्रोल पंप और एयर टिकटों की बुकिंग में भी इसके इस्तेमाल पर भी रोक ला दी जाएंगी। इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन नोटों को जरूरी सेवाओं में 15 दिसंबर तक इस्तेमाल करने की छूट दी थी। हालांकि 1000 रुपये के नोटों को इस्तेमाल करने की छूट पहले ही वापस ले ली गई थी।

पेट्रोल पंप और एयर टिकट बुकिंग के अलावा अन्य जरूरी सेवाओं में पहले की तरह ही 15 दिसंबर तक 500 रुपये के पुराने नोटों को इस्तेमाल किया जा सकेगा। आपके बता दें कि शुक्रवार को ही फ्री टोल टैक्स की सुविधा भी समाप्त हो रही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बड़े पैमाने पर लोग पेट्रोल पंपों और एयरलाइंस टिकटों की बुकिंग में पुराने नोटों को इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में इस सुविधा को 15 दिसंबर की बजाय पहले ही समाप्त करने का फैसला लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक: सानिया और बोपन्ना की जोड़ी अपने मुकाबले जीतकर क्वाटर फाइनल में पहूंचे
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse