शादी के लिए 31 हजार महिलाओं का अपहरण, सबसे ज्यादा मामले यूपी में

0
महिलाओं का अपहरण

नई दिल्ली: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2015 के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में 6 साल से 60 साल तक की 31880 महिलाओं का अपहरण शादी करने के लिए किया गया। विवाह के लिए 6 साल की 346 बच्चियों के अपहरण के मामले सामने आए हैं। हत्या, बेचने या फिर गोद लेने के लिए भी अपहरण किया गया। इसके अलावा रेप, गैंगरेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में महिलाओं के साथ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए। उत्तर प्रदेश में जहां 35527 तो दिल्ली में 17104 मामले दर्ज किए गए। एनसीआरबी के मुताबिक पूरे देश में हत्या के लिए 1183, बेचने के लिए 30, गोद लेने के लिए 668, रंगदारी के लिए 774, वेश्यावृत्ति के लिए 58 महिलाओं का अपहरण किया गया। महिलाओं और पुरुषों के अपहरण की 82999 रिपोर्ट दर्ज की गई। इतना ही नहीं शादी के लिए देशभर में 64 पुरुषों, बच्चों एवं युवकों का अपहरण किया गया।

इसे भी पढ़िए :  जानें इस बजट से क्या-क्या हुआ सस्ता और किन चीजों के बढ़े दाम

इसे भी पढ़िए-मुंह में राम, बगल में बूचड़खाना – बीजेपी शासित इन राज्यों में हैं सबसे ज्यादा बूचड़खाने

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2015 में जहां महिलाओं के खिलाफ अपराध की 35527 मामले दर्ज किए गए। वहीं दिल्ली में 17104, हरियाणा में 9446, मध्य प्रदेश में 24135, बिहार में 13891, पश्चिम बंगाल में 33218 मामले दर्ज हुए। इसमें से दिल्ली में दुष्कर्म की 2199, सामूहिक दुष्कर्म की 92 और अपहरण की 4301 रिपोर्ट दर्ज हुईं। उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म के सर्वाधिक 458 एवं अपहरण के सर्वाधिक 10135 मामले दर्ज किए गए।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में खुफ़िया सैन्य अड्डा बनाने वाला है चीन, भारत के लिए हो सकता है खतरनाक: अमेरिकन रिपोर्ट