बीजेपी में शामिल होने की खबरों का कुमार विश्वास ने किया खंडन

0
कुमार विश्‍वास
फ़ाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

हिन्दी कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने उनके बीजेपी में शामिल होने वाली खबरों को गलत करार दिया है। उन्होने लगातार तीन ट्वीट किए और इन खबरों पर मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। मीडिया में खबरें आई थी कि इस सिलसिले में विश्वास की बीजेपी से बातचीत चल रही है। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद एक-दो दिनों में इस संबंध में ऐलान हो सकता है।

इसे भी पढ़िए :  सोशल मीडिया पर सरकार की पैनी नजर, फेसबुक से 8,290 खातधारकों की मांगी जानकारी

 

हाल ही में विश्वास ने गोवा में आप पार्टी के लिए प्रचार किया था लेकिन पंजाब के स्टार कैंपेनरों की लिस्ट में भी उनका नाम नहीं है। इसमें अरविंद केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और भगवंत मान को तो जगह मिली है, लेकिन विश्वास का नाम नहीं है। ऐसे में इन कयासों को और ज्यादा बल मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  योगी नहीं, बागी भी हैं आदित्यनाथ, उनके तेवरों से बीजेपी को भी लगता है डर!

 

 

विश्वास ने इन सभी कयासों को ना सिर्फ खारिज किया बल्कि इस खबर पर चुटकी लेते हुए कई ट्वीट भी किए। पहला ट्वीट था- ‘कुमार विश्वास ने कांग्रेस, टीएमसी, एआईएडीएमके, बीजेपी, जेएमएम, एजीपी ज्वाइन किया।’ साथ ही तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह गांधी जी के साथ दिख रहे हैं।

क्लिक कर देखें और क्या बोले विश्वास

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  उद्धव ठाकरे का पीएम पर निशाना: सरहद पर शहीद हो रहे हैं जवान, मोदी कर रहे हैं 'मन की बात'