कोहरे का कहर, 70 ट्रेने लेट तो 7 रद्द

0
कोहरे का कहर

दिल्ली: इस साल भी कोहरे ने रेलवे को पूरी तरह से अपनी आगोश में ले रखा है। कोहरे कारण लगातार कई ट्रेनें लेट, कई रद्द तो कई के मार्गों में परिवर्तन करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आरएसएस का सपना हुआ साकार, देश के तीनों सर्वोच्च पद पर स्वयंसेवक

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण 70 से अधिक रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और सात को रद्द कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी बोले- रेल मंत्रालय का इस्तेमाल रेवड़ी के तौर पर होता रहा है

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस, दिल्ली अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस, झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और निजामुद्दीन-चेन्नई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस समेत 16 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  रेलमंत्री सुरेश प्रभु देश का पहला हरित रेलगाड़ी गलियारा का उद्घाटन करेंगे