अब चाहे बर्फ गिरे या पहाड़ दरकें…जम्मू से कभी जुदा नहीं होगा कश्मीर! पढ़िए पूरी खबर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री ने कहा कि चिनैनी-नाशरी सुरंग कश्मीर घाटी के लिए भाग्यरेखा साबित होगी, क्योंकि इससे न केवल घाटी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बागवानों के फल एवं सब्जियों को भी बिना खराब हुए नई दिल्ली पहुंचाने में मदद मिलेगी।

चिनैनी-नाशरी सुरंग के उद्धधाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ऊधमपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कश्मीरी युवाओं से आतंक का रास्ता छोड़ विकास के लिए आगे आने के लिए कहा।उन्होनें कहा एक तरफ जम्मू-कश्मीर में कुछ भटके नौजवान पत्थर मारने में लगे हैं, दूसरी तरफ इसी राज्य के नौजवान पत्थर काटकर टनल बनाकर कश्मीर का भाग्य बनाने में लगे हैं। घाटी के युवाओं के सामने दो रास्ते हैं, टेररिज्म और टूरिज्म, जो उनके भाग्य की दिशा तय करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  आनंदीबेन के इस्तीफे पर केजरीवाल का तंज- गुजरात में 'आप' से बुरी तरह डरी हुई है बीजेपी

40 साल से जारी आतंकवाद में अनेक निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई, मगर किसी का कोई भला नहीं हुआ। यदि इस 40 साल में टूरिज्म पर जोर दिया गया होता तो दुनिया कश्मीर के कदमों में होती। टूरिज्म की ताकत को पहचानो। इसके लिए केंद्र सरकार आपके साथ है।

इसे भी पढ़िए :  साख बनाए रखना मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती: PM मोदी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse