रोड शो में आप नेता को महिला कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़, पढ़िये क्यों?

0
आप
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी नेतो संजय सिंह को पार्टी महिला कार्यकर्ता ने उस वकेत एक थप्पड़ जड़ दिया जब वो एक रोड शो कर रहे थे। महिला ने नेता पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

 

कल(रविवार) सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रहे थे। तभी एक आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता हाथ में फूलों का हार लेकर संजय सिंह की तरफ बढ़ी और संजय की गाल की तरफ तेजी से हाथ बढ़ाया। संजय सिंह उतनी ही तेजी से पीछे हटते हैं. उसी तेजी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महिला को पीछे धकेलते हैं और वो चीखते हुए संजय सिंह और पार्टी के नेताओं पर टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप लगाने लगती है। महिला का नाम सिमरन बेदी है और वो तिलक नगर की ही रहने वाली है।
आप कार्यकर्ता सिमरन बेदी ने बताया कि वह पार्टी से कई साल से जुड़ी हुई है लेकिन जब उसने तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उससे पैसे मांगे गए। महिला ने बताया कि संजय सिंह समेत पार्टी के बड़े नेताओं ने उसे मिलने से मना कर दिया। महिला के पति ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो भी दिया जिसमें टिकट के लिए पैसे की मांग की गई लेकिन उन्होंने इसे फेक बताया और कोई भी कार्रवाई नहीं की। इस बात से आहत और नाराज होकर महिला ने संजय को थप्पड़ मारा।

इसे भी पढ़िए :  योगेंद्र-प्रशांत ने ‘स्वराज इंडिया’ के नाम से बनाई नई राजनीतिक पार्टी

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse