अब चाहे बर्फ गिरे या पहाड़ दरकें…जम्मू से कभी जुदा नहीं होगा कश्मीर! पढ़िए पूरी खबर

0
कश्मीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अक्सर बर्फबारी के दिनों में जम्मू से श्रीनगर जाने का रास्ता बंद हो जाता था.. कई बार तो रास्ते में लैंड स्लाइड होने के कारण भी कश्मीर जाने वाले रास्ते में फंस जाते थे। लेकिन अब चाहे बर्फ गिरे या पहाड़ दरकें…जम्मू से कभी जुदा नहीं होगा कश्मीर। जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू-श्रीनगर नैशनल हाईवे पर देश की सबसे लंबी सुरंग चिनैनी-नाशरी जनता को समर्पित की। करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सुरंग को  3720 करोड़ रुपयों की लागत से  बना कर तैयार किया गया है।  विश्वस्तरीय खूबियों से लैस यह देश की सबसे बड़ी सुरंग है साथ ही सबसे स्मार्ट सुरंग भी है। यह सुरंग 9.2 किलोमीटर लंबी है, जो जम्मू के उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके से शुरू होकर रामबन जिले के नाशरी नाला तक बनाई गई है।

इसे भी पढ़िए :  MHA ने माना जाकिर नाइक के भाषणों को आपत्तिजनक, केंद्र सरकार जल्‍द कर सकती है कार्रवाई

इस सुरंग की खूबियां पढ़िए

  • सुरंग के भीतर ऐसे कैमरे लगे हैं जो 360 डिग्री व्यू देते हैं।
  • सुरंग में मोबाइल नेटवर्क से लेकर इंटरनेट तक चलता है।
  • हर मौसम में कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़े रखेगी और 31 किलोमीटर की दूरी कम करेगी।
  • इस सबसे लंबी सुरंग में 124 सीसीटीवी कैमरे लगे  है।
इसे भी पढ़िए :  डीयू की चौथी कटऑफ लिस्ट आज जारी

अगले स्लाइड में पढ़ें – पीएम मोदी का कश्मीर के नौजवानों के लिए संदेश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse