मिड डे मील के लिए आधार कार्ड होगा जरूरी, 30 जून तक अभिभावकों को करना होगा बच्चों का रजिस्ट्रेशन

0
मिड डे मील
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एक नोटिफेकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों का 30 जून तक आधार कार्ड बनवाना होगा क्योंकि अब जिसके पास आधार कार्ड होगा उसे ही मिड डे मील की सुविधा मिलेगी। इसमें यह भी बताया गया है कि अगर किसी बच्चे का तय समय तक आधार कार्ड नहीं मिलता है तो उन्हें आधार कार्ड के रजिस्ट्रेशन की पर्ची दिखानी होगी जिसके बाद ही बच्चे को भोजन दिया जा सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 3 जवान शहीद, 3 घायल और एक आतंकवादी ढ़ेर

केंद्र सरकार द्वारा देश में मिलने वाले सभी सरकारी सुविधाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य बढ़ते फर्जीवाड़ें को रोकना है। देश में मिड डे मील योजना के जरिए 12 लाख स्कूलों के 12 करोड़ बच्चों को खाना दिया जाता है। वहीं सरकार बच्चों के लिए खाना बनाने वाले रसोइयों के लिए भी आधार कार्ड जरुरी कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू ने कन्हैया, उमर, अनिरबान, 18 अन्य का पंजीकरण रोका
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse