टाटा मामला : मिस्त्री के बाद अब नुस्ली वाडिया की बारी ?

0
टाटा

मुंबई : टाटा के डायरेक्टर पद से सायरस मिस्त्री को हटाये जाने के बाद अब टाटा स्टील से नुस्ली वाडिया हटाने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। टाटा ग्रुप में कई लोग चाहते हैं कि मिस्त्री टाटा स्टील के चेयरमैन बने रहें। एक रिपोर्ट के अनुसार मिस्त्री और नुस्ली वाडिया की नजदीकियां टाटा की आँखों में खटक रही हैं। जिसके बाद अब नुस्ली वाडिया को कंपनी से हटाने की तैयारी है। इसके लिए टाटा ने ईजीएम भी बुलाई है।

इसे भी पढ़िए :  ये टैक्स चुकाने के लिए कर अब भी कर सकेंगे 500, 1000 के पुराने नोटों का इस्ते‍माल

टाटा संस का मानना है कि टाटा ग्रुप को तोड़ने के लिए नुस्ली-मिस्त्री मिलीभगत कर रहे थे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले टाटा केमिकल्स से भास्कर भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है। टाटा संस से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि नुस्ली वाडिया, सायरस मिस्त्री के साथ मिलकर टाटा ग्रुप को अस्थिर करने में लगे हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  रामजस विवाद : ABVP को लीड कर रहा है टीचर और पत्रकारों को पीटने का आरोपी

टाटा संस की ओर से सायरस मिस्त्री को टाटा स्टील के बोर्ड से बाहर रखने का प्रस्ताव रखा जाएगा। टाटा स्टील को ईजीएम बुलाने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा स्टील की ओर से जल्द ईजीएम बुलाई जा सकती है, और अगले हफ्ते इस बारे में एक्सचेंज को जानकारी दी जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव ने हरभजन सिंह से लड़ाया पंजा, भज्जी को कंधे पर उठाकर बाबा बोले- मैं फक्कड़ आदमी हूं