नोटबंदी: थानों में पड़े अरबों रुपयों का क्या होगा? बिना अदालती आदेश के इन्हे जमा भी नहीं कराया जा सकता

0
नोटबंदी

नई दिल्ली : सरकार द्वारा नोटबंदी के बाद सरकार के सामने एक बड़ी समस्या पैदा हो गई है। दरअसल देशभर के थानों में इस वक़्त अरबों की रकम ऐसी है जिनको अलग अलग जगह से जब्त किया गया है। अब सरकार के सामने समस्या यह हो गई है कि अगर जल्द से जल्द इस पैसे को बदला नही गया तो पीड़ितों के ये पैसे रद्दी में बदल जायेंगे।

इसे भी पढ़िए :  NSG में भारत की एंट्री पर चीन फिर लगा रहा है अड़ंगा

नियमों के अनुसार जब तक अदालत तय नही करती है कि इस पैसे का क्या किया जाए तब तक इनका कुछ नही किया जा सकता। इसे मामलों में अक्सर आरोपी को सजा मिलने के बाद ही तय होता है कि पैसे को सरकारी खजाने में जमा किया जाए या नही। पुलिस की माने तो इस रकम में बड़ी संख्या में 500 और हजार के नोट भी शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति भवन में बेलारूस के प्रेसिडेंट लुकाशेंको का किया गया भव्य स्वागत

आंकड़ों की माने तो देशभर में इस वक़्त 13000 से ज्यादा थाने हैं। राजधानी दिल्ली में ही 184 और उत्तरप्रदेश में 1504 थाने हैं। इस लिहाज से देशभर के थानों में अरबों रूपये होने की संभावना है। ख़बरों की माने तो खंदौली और एत्मादपुर थानों में मालखानों में इस वक़्त 20 -20 से ज्यादा की रकम मौजूद है। आगरा जिले के 42 थानों में भी बड़ी संख्या में रकम बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  हिन्दू मंदिर पर हमले की योजना बनाने वाले ISIS के तीन संदिग्ध गिरफ्तार