इराकी फौज ने मोसुल शहर के बाद अब ‘ताल अफर’ को आइएस से मुक्त कराने के लिए शुरू किया ऑपरेशन

0
इराक (फ़ाइल पिक्चर)

इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने रविवार को एलान किया कि ताल अफर को आइएस से मुक्त कराने की लड़ाई शुरू हो गई है। यह उत्तरी इराक में आइएस के बचे प्रमुख गढ़ों में से एक है।

इसे भी पढ़िए :  किसानों की आत्महत्या के मामलों में 42 फीसदी बढ़ोतरी, NCRB ने जारी किए ताजा आंकड़े

मोसुल में आइएस के खिलाफ जीत की घोषणा के महीने भर बाद प्रधानमंत्री ने टीवी संबोधन में कहा, ताल अफर को मुक्त कराने का ऑपरेशन शुरू हो गया है। मैं आइएस आतंकियों से कह रहा हूं कि उनके पास शहर छोड़ने या मारे जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हम लड़ाई जीतते जा रहे हैं और वे हारते जा रहे हैं। देश की सेना के साथ पूरी दुनिया खड़ी है।’ ताल अफर मोसुल से करीब 70 किमी दूर है।

इसे भी पढ़िए :  हबीब ने सीपीएम को दिखाया आइना

 

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran