लालू यादव ने नीतीश कुमार पर अपने पुराने अंदाज में साधा निशाना कहा: बिहार का लिट्टी-चोखा और नीतीश का धोखा हर जगह फेमस हो गया हैं

0
लालू प्रसाद(फ़ाइल पिक्चर )

लालू प्रसाद यादव ने एक पत्रकार सम्मेलन में नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार का लिट्टी-चोखा और नीतीश का धोखा हर जगह फेमस हो गया है। लालू प्रसाद ने  कल एक भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की राज्‍य में घोटाला हो रहा है, और बिहार के मुख्‍यमंत्री पलटू राम और उपमुख्‍यमंत्री सलटू राम गाल बजा रहे हैं। मैंने इस घोटाले को उजागर किया और इसकी जांच करवाउंगा। वे जिस तरह से बोल रहे थे, उससे साफ लग रहा था कि जिसके अंदर खुद छेद होते हैं, वही इस तरह की बात करता है। यही नही लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर हमला और तेज करते हुए कहा की एनडीए के साथ रहते हुए नीतीश कुमार ने जमकर जनता का पैसा उड़ाया। सृजन घोटाला उसी का एक उदाहरण है।

इसे भी पढ़िए :  आरक्षण पर संघ के बयान से भड़के लालू, कहा- खैरात नहीं हक है

उन्होने कहा की मैं पलटूराम और ढ़ोंगी सुशील मोदी से यह पूछता हूं कि समाजिक कार्यकर्ता ने सृजन घोटाला से संबंधित जानकारी देते हुए विशेष पत्र लिखा था, लेकिन नीतीश कुमार ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की। नीतीश कुमार ने घोटालेबाजों को बचाने का भी काम किया।2013 में भागलपुर के तत्‍कालिन डीएम ने सृजन घोटाले की जांच करवायी थी लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आयी। आखिर उस रिपोर्ट को दबाकर किसे फायदा पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ होंगे यूपी के अगले सीएम, गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय, जेटली के जिम्मे होगा गृह मंत्रालय!

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran