शिवसेना ने BJP को दी गठबंधन तोड़ने की खुली चुनौती

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार(11 अक्टूबर) को नियंत्रण रेखा पार करके हाल में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। लेकिन उन्होंने भाजपा को मुंबई के महत्वपूर्ण महानगर पालिका चुनावों से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन तोड़ने की चुनौती दी।

शिवसेना प्रमुख ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की 50वीं वाषिर्क दशहरा रैली के मौके पर कहा कि ‘‘भाजपा से कोई भी खड़ाकर अलग होकर चुनाव लड़ने की बात करता है। पहले मुख्यमंत्री को फैसला करना चाहिए कि नेता कौन है। हमारी पीठ पर चाकू मत मारिए। सामने से आकर लड़िए। अगर आपके साहस है तो अलग होकर चुनाव लड़िए।’’

इसे भी पढ़िए :  तुर्की में नकाम तख्तापलट में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाएगा अमेरिका: बराक ओबामा

ठाकरे ने कहा कि ‘‘गठबंधन तोड़िए और हम आपको अपना सर्जिकल स्ट्राइक दिखाएंगे।’’ ठाकरे ने यह टिप्पणी भाजपा सांसद किरीट सोमैया के उस हालिया बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा अगले वर्ष होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में है।

इसे भी पढ़िए :  'गोवा में कैसिनों का प्रचार करने वाले विज्ञापनों पर लगे रोक' : कांग्रेस

उन्होंने कहा कि ‘‘मुंबई महानगर पालिका में किसी भी को हमारा सामना करने दीजिए। हम उन्हें दिखाएंगे कि मुंबई शिवसेना की है और शिवसेना मुंबई की।’’ शिवसेना नेता ने कहा कि ‘‘मुंबईकरों से हमारा संबंध खून का है। हम आपके (भाजपा) पीछे भीख का कटोरा लेकर नहीं आएंगे।’’

उन्होंने लोगों से कहा कि ‘‘अब से आप (शिवसेना कार्यकर्ता) गठबंधन की मत सोचिए। हम उस पर फैसला करेंगे, वह चाहे जो भी हो।’’ ठाकरे ने कहा कि मोदी मर्द की तरह पाकिस्तान से लड़े। उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री को सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बधाई दी।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री ने की बैठक, योजनाओं की समीक्षा

उन्होंने कहा कि ‘‘हमले के बाद, मैंने मोदी को फोन किया और उनसे कहा कि नरेंद्र भाई, यह वह नरेंद्र भाई हैं जिसे हम प्रधानमंत्री के रूप में चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘मोदी को अब ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे केवल पीओके नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान भारत का हिस्सा हो जाए।’’ ठाकरे ने कहा कि हमारी सेना में इतनी क्षमता है।