अफगानिस्‍तान: काबुल के प्रमुख शिया दरगाह पर हमला, 14 की मौत

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल की सबसे बड़ी शिया दरगाह पर मंगलवार (11 अक्टूबर) की शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 26 घायल हैं। मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  'उत्पीड़न' के खिलाफ शिकायत लेकर हाईकोर्ट पहुंचे CISF के 200 जवान, पढ़िए-क्या है इनकी परेशानी

जिस समय शहर के प्रमुख शिया धर्मस्थल कार्ते सखी पर हमला हुआ उस समय वहां शिया समुदाय के लोगों की भारी भीड़ जमा थी। शुरुआत में मिलिट्री की ड्रेस पहने कम से कम तीन बंदूकधारियों के दरगाह में घुसने की खबर थी, बाद में अधिकारियों ने बताया कि एक ही बंदूकधारी था, जिसे मार गिराया गया।

इसे भी पढ़िए :  इराक के पीएम हैदर अल-अबदी ने ट्वीट कर बताया कि ISIS के चंगुल से मुक्त हुआ इराक का मोसुल इलाका

यह हमला स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजे से कुछ ही देर पहले शुरू हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ और उसके बाद गोलीबारी की आवाज सुनाई दी। काबुल पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान राहिमी ने बताया कि दरगाह को खाली करा दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  इटली के साथ समझौता कर भारत MTCR का सदस्य बना: कांग्रेस