अब उधार ले सकेंगे रेल टिकट, IRCTC ने शुरु की यह सर्विस

0
IRTC
FILE PHOTO

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की तरफ से रेल यात्रियों को एक सुनहरा तोहफा मिला है, अब आप घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे वो भी बिना कोई पेमेंट किये। साथ ही आसानी से टिकट घर पर मंगा सकेंगे। जी हां, आपका बुक किया हुआ टिकट तोहफा के तौर पर सीधे आपके होम डिलिवर होगा, जब आपका टिकट आपके हाथ में होगा तब उस समय टिकट के किराए का भुगतान आपको करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  भारत और रूस के बीच ये 5 बड़े समझौते रचेंगे 'बुलंद भारत' का इतिहास

 

इंडियन रेलवे की यह वेबसाइट यात्रियों को क्रेडिट पर टिकट बुक करने की सुविधा दे रही है। इसी महीने शुरू हुई इस नई स्कीम के तहत कोई यात्री यात्रा से पांच दिन पहले टिकट बुक करने के बाद 14 दिनों के अंदर पेमेंट कर सकता है। इसके लिए उसे 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज देना होगा। इस व्यवस्था के लिए आईआरसीटीसी ने मुंबई की एक कंपनी ईपेलेटर से समझौता किया है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में पाकिस्तान के कलाकारों को मिली धमकी "भारत छोड़ो वर्ना मार मार के भगाएंगे"

ऐसे करें टिकट बुक – 

1.’पे-ऑन-डिलिवरी’ के लिए पैसेंजर को एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
2. रजिस्ट्रेशन के वक्त पैन कार्ड या आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी।

इसे भी पढ़िए :  रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने महज 180 सेकेंड में नई रेल लाइन को ट्विटर पर दे दी मंजूरी

3. आईआरसीटीसी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक हो सकेगा।

4. टिकट यात्रा से कम से कम 5 दिन पहले बुक कराना होगा।