रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे को विश्व‌स्तरीय बनाने के लिए मांगी मदद

0
रेलमंत्री

अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) के परिसर में बृहस्पतिवार से तीन दिनी इनो रेल इंडिया प्रदर्शनी शुरू हुई। इस मौके पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदर्शनी में आए लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, भारतीय रेल ने एक वेबसाइट बनाई है, इस पर जनता रेलवे के संबंध में अपने सुझाव दे सकती है। इसी तरह आरडीएसओ को भी आम लोगों के विचार आमंत्रित करने चाहिए। इसके अलावा आरडीएसओ नई तकनीक उपलब्ध कराकर भारतीय रेलवे को विश्वस्तरीय बनाने में सहयोग करे, जिससे यात्रियों को ट्रेनों में सुरक्षित व आरामदायक सफर मुहैया कराया जा सके।

इसे भी पढ़िए :  1 मार्च से चार से ज्यादा ट्रांजेशन पर देना होगा 150 रूपये सर्विस चार्ज, पढ़ें नियमों में और क्या होंगे बदलाव

इससे पहले जापान के परिवहन समेत कई और विभागों के उप मंत्री हिरोशी ताब्ता ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें भारत, जापान, जर्मनी, अमेरिका, इटली, आस्ट्रिया, चीन, फ्रांस, कोरिया, रूस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ताइवान, यूक्रेन समेत 15 देशों की लगभग 200 कंपनियों साधारण, बुलेट व हाईस्पीड ट्रेन से जुड़ी नवीनतम उत्पादों व उपकरणों और नई खोजों व प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष की सरकार को चेतावनी, जल्द वापस लो फैसला वरना होगा 'भारत बंद'