विडियो में पाकिस्तान को ललकारने वाले जवान को मिल रहीं धमकियां

0
पाकिस्तान

उरी हमले के बाद देशभक्ति की कविता ‘कश्मीर तो होगा, पर पाकिस्तान नहीं होगा’ वाली वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस कविता को हिमाचल प्रदेश पुलिस में नियुक्त हेड कॉन्स्टेबल जवान मनोज ठाकुर ने गाया है। वीडियो में मनोज बस में खड़े होकर पाकिस्‍तान को सीधे-सीधे शब्‍दों में ललकार रहा है।

इसे भी पढ़िए :  अटार्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- केंद्र कानून बनाने को तैयार आप रद्द कीजिए तीन तलाक

यह विडियो वॉट्सऐप समेत सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हुई। जिसके बाद पाकिस्तान के कुछ लोगों ने मनोज को फेसबुक और ट्विटर पर धमकियां देनी शुरू कर दी हैं। मनोज ने इन धमकियों वाले पोस्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में दो लोगों उन्हें मारने की धमकी दे रहें है और उन्हें ललकारा भी है। दुबई में रहने वाले फरमान खान ने उन्हें जान से मारने की इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी कश्मीरी पंडितों को उनका हक नहीं दिलाना चाहती सिर्फ महबूबा मुफ्ती की 'आरती उतारते' रहना चाहती है: शिवसेना

मनोज ने इन धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, ‘दोस्तों मुझे दुश्मनो की गीदड़ धमकियां मिल रही हैं। मुझे खुशी है की उनके खेमे में हाहाकार मचा हुआ है। एक (—) मुझे मारने की चाह मन में पाल बैठा है। मुझे सौगंध है अपनी मातृभूमि की अपने उन शहीदो की, अगर कभी इन काफिरों से मेरा आमना-सामना हुआ, तो इतना कोहराम मचाऊंगा की इनकी नस्ल को तबाह कर दूंगा। वंदेमातरम। जय हिंद। जय हिंद की सेना।’

इसे भी पढ़िए :  रक्षा मंत्री ने माना, उरी में सुरक्षा में हुई चूक