नवाज शरीफ ने नहीं मानी अमेरिका और ब्रिटेन की बात

0
उरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

समाचार पत्र ‘न्यूज इंटरनैशनल’ के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर के उरी में सैन्य शिविर पर हमले की निंदा करने के लिए जब अमेरिका और ब्रिटेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा तो उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। ‘न्यूज इंटरनैशनल’ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक बैठक के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ प्रधानमंत्रियों की बैठक में विश्व की दोनों महाशक्तियों ने शरीफ से उरी हमले की निंदा करने को कहा था।

इसे भी पढ़िए :  ‘इमरान से शादी की सालगिरह का मांगा था उपहार, लेकिन उन्होंने दे दिया तलाक’

सूत्रों के अनुसार, इस आग्रह के जवाब में शरीफ ने कश्मीर घाटी में गत 9 जुलाई से बनी अशांति पर दोनों नेताओं की चुप्पी की बात उठाई। सूत्रों ने कहा कि शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हमले की निंदा नहीं कर सकता है क्योंकि ‘जब भारत को कश्मीर में जुल्म और सितम पर कोई अफसोस नहीं है तो वह भी निंदा नहीं कर सकते।’

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को अंतिम अल्टीमेटम, आतंकियों पर कार्रवाई करो वरना.....!
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse