साबरमति आश्रम के बाद, शिंजो अाबे और उनके पत्नी के साथ सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे मोदी

0
साबरमति आश्रम के बाद, शिंजो अबे और उनके पत्नी के साथ सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे मोदी

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के भारत पहुंचने के साथ हीं, पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे जॉइंट रोड शो के बाद साबरमती आश्रम पहुंचे।

दोनों ने आश्रम में मौजूद महात्मा गांधी की निजी स्मरणीय वस्तुओं को देखने के साथ हीं, महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और रिवर फ्रंट पर थोड़ा वक्त भी बिताया।

इसे भी पढ़िए :  दाऊद इब्राहिम की संपत्तियां जब्‍त पर BJP ने ट्वीट कर कहा- PM मोदी का मास्‍टर स्‍ट्रोक

इसके बाद दोनों पीएम मशहूर सीदी सैयद मस्जिद पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी खुद जापानी पीएम शिंजो आबे को सीदी सैयद मस्जिद की अहमियत और इतिहास बता रहे है। इसके लिए उन्होंने खास तैयारी की है। यह मस्जिद संस्कृति और खूबसूरती का मिश्रण है। आपको बता दें कि पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार देश की किसी मस्जिद में जा रहे है। पीएम मोदी ने 2015 में अबू धाबी के मशहूर शेख जायद मस्जिद का दौरा किया था। आबे अपने इस दौरे में पीएम मोदी के साथ मिलकर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे।

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज गायब: दिल्ली चुनाव आयोग

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापानी पीएम ने रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान आबे और उनकी पत्नी परंपरागत भारतीय परिधान में दिखीं। वहीं रोड शो के दौरान लोग भारत और जापान का झंडा लेकर दोनों देश की दोस्ती का स्वागत कर रहे थे। खुली जीप में रोड शो के दौरान भी आबे की पत्नी ने रास्ते में सभी राज्यों की झांकियों को अपने मोबाइल में कैद किया।

इसे भी पढ़िए :  मंदिर की आड़ में चल रहा काले धन को सफेद करने का 'काला धंधा', देखें वीडियो

Click here to read more>>
Source: aaj tak