चूहा दिखने पर नौ घंटे देरी से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट

0

एयर इंडिया एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट (AI-173) चूहे के कारण नौ घंटे देर से रवाना हुई। एयर इंडिया बोइंग 777 एयरपोर्ट से उड़ान भरने ही वाली थी कि फ्लाइट में चूहा दिखाई दिया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को वापस टर्मिनल पर लाया गया और उसमें कीटनाशक दवाई का उपयोग किया गया। इस फ्लाइट का निर्धारित समय तड़के ढाई बजे का था। एयर इंडिया के चेयरमेन ने फ्लाइट का इतनी देरी से उड़ना गंभीर मुद्दा बताया।

इसे भी पढ़िए :  कोच्चि: एयर इंडिया का विमान पार्किंग में टकराया

Click here to read more>>
Source: firstpost