चप्पलमार सांसद के बाद अब इस सांसद ने की एयर इंडिया स्टाफ से बदसुलूकी

0
डोला सेन
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अभी शिवसेना के चप्पलमार सांसद रवींद्र गायकवाड़ और एयर इंडिया के बीच विवाद थमा ही था कि एक और सांसद की ऐसी ही दबंगई का मामला सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद डोला सेन ने आज(शनिवार) सीट व्यवस्था को लेकर हुई बहस के बाद एअर इंडिया की दिल्ली से कोलकाता जाने वाली उड़ान में करीब 40 मिनट की देरी करा दी।

 

डोला सेन की इस दबंगई का हरजाना फ्लाइट में मौजूद पेसेंजर्स को भुतना पड़ा। ख़बरों के अनुसार सांसद और एयर इंडिया के स्टाफ के बीच विवाद उनकी मां की सीट को लेकर हुआ। एयर इंडिया के स्टाफ ने डोला सेना की मां जो सीनियर सिटीजन हैं, उन्हें इमरजेंसी एग्जिट से हटकर दूसरी सीट पर बैठने की अपील की थी। मगर, सांसद डोला सेन ने एयर इंडिया की इस अपील को मानने से साफ इनकार कर दिया और स्टाफ पर चिल्लाने लगीं।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल निकाय चुनाव में टीएमसी की बड़ी जीत

 
टीएमसी की सांसद डोला सेन की मां व्हील चेयर पर थीं और नियम के मुताबिक वह निकास द्वार के पास नहीं बैठ सकती थी। इसलिए एयरलाइन स्टाफ ने उनसे दूसरी जगह बैठने की अपील की मगर सेन ने उनकी बात नहीं सुनी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी के इस पूर्व नेता के पास से मिले 33 लाख रुपये के 2000 के नए नोट

 

राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने कहा है कि सेन व्हील-चेयर पर बैठने वाली अपनी मां के साथ विमान में चढ़ीं लेकिन चालक दल के सदस्यों ने बताया कि नियमों के अनुसार व्हील-चेयर वाली यात्री को आपातकालीन निकास के पास की सीट नहीं दी जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  शंकर सिंह वाघेला छोड़ सकते हैं कांग्रेस !

विमानन कंपनी ने कहा कि सांसद ने टिकट बुकिंग के समय इस बात का जिक्र नहीं किया था कि वह व्हील-चेयर पर बैठने वाली यात्री के साथ यात्रा करेंगी।

अगला स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse