AIR बलूच भाषियों के लिए शुक्रवार को शुरू करेगा वेबसाइट और मोबाइल APP

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। लोक प्रसारक प्रसार भारती शुक्रवार(16 सितंबर) को आकाशवाणी की बलूची सेवा के लिए एक वेबसाइट और मोबाइल एप की शुरूआत करेगी, जिसके माध्यम से दुनियाभर में इस भाषा को बोलने वालों तक पहुंच बनाई जा सकेगी।

अधिकारियों के अनुसार प्रसार भारती के अध्यक्ष ए सूर्य प्रकाश बलूची वेबसाइट और मोबाइल एप्प की शुरूआत करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  मंदसौर: पुलिस ने मानी किसानों पर गोली चलाने की बात, कल हो सकता है राहुल गांधी का दौरा

एक अधिकारी ने कहा कि आकाशवाणी (एआईआर) का विदेशी सेवा विभाग विभिन्न भाषा सेवाओं के लिए अपने मौजूदा शॉर्टवेव ट्रांसमिशन के लिहाज से अतिरिक्त प्लेटफॉर्म तलाशने के प्रयासों के तहत बलूची भाषा सेवा के लिए एक मल्टीमीडिया वेबसाइट और मोबाइल एप शुरू कर रहा है। मई, 1974 से बलूची भाषा में प्रसारण हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  एप के जरिए गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो हो जाइये सावधान, पढ़िए ये खबर

आकाशवाणी की वेब सेवा को इस भाषा में शुरू करने का कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण की पृष्ठभूमि में उठाया गया है, जिसमें उन्होंने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों पर पाकिस्तान के अत्याचार के मुद्दे को उठाया था।

इसे भी पढ़िए :  सोनिया गांधी के साथ राजदीप का शो बना मज़ाक, सास-बहू का शो बताकर ट्विटर पर उड़ रही खिल्लीयां

आकाशवाणी के इन प्रयासों से पहले डीडी न्यूज ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता बी बुगती का साक्षात्कार लेने के लिए अपनी एक टीम जिनेवा भेजी थी।