दिल्ली फिर शर्मसार: दो लड़कियों के साथ गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

0
फोटो साभार

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में पांच नाबालिगों ने एक किशोरी सहित दो लड़कियों का उनके पुरूष मित्रों के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। पीड़ित लड़कियों में एक की उम्र 17 साल है जबकि दूसरी की उम्र 18 साल है।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक : 8 महीने की बच्ची को बंधक बना, बीमार मां से गैंगरेप, हत्या की कोशिश

पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और पांच में से चार आरोपियों को पकड़ लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी जारी है। पकड़े गए आरोपी नाबालिग होने का दावा कर रहे हैं, इसलिए पुलिस उनकी उम्र की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  बागपत: यमुना नदी में नाव डूबी, 17 लोगों के शव बरामद

पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक वे बुधवार(14 सितंबर) को अपने दोस्तों के साथ अमन विहार इलाके में एक पार्क में बैठी थीं, तभी पांच लड़के उनसे जबरदस्ती करने लगे।

इसे भी पढ़िए :  प्रद्युम्न हत्या मामला : आरोपी बस कंडक्टर को कोर्ट ने भेजा तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, परिवार ने कहा - दबाव में कबूला गुनाह

जब लड़कियों के दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो लड़कों ने उनकी पिटाई की और उन्हें  बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने मेट्रो स्टेशन के पास एकांत स्थान पर इन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया।