एयरलिफ्ट के ‘असली हीरो’ की मौत

0
एयरलिफ्ट

अक्षय कुमार की मशहूर फिल्म एयरलिफ्ट जिस शख्स की कहानी बताई गई थी, उनका निधन हो गया है. निखिल आडवाणी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बता दें कि पर्दे पर एयरलिफ्ट के उस किरदार का नाम रंजीत कात्याल था. अक्षय कुमार ने यह रोल किया था.निधन की जानकारी मिलने के बाद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि परदे पर उन्हें जीना मेरे लिए सम्मान की बात है. बताते चलें कि एयरलिफ्ट में रंजीत कत्याल नाम के एक कारोबारी व्यक्ति से रूबरू कराया गया था जिसने 90 के दशक में खाड़ी संकट के दौरान अनगिनत भारतीय परिवारों को कुवैत और इराक से बाहर निकालने में मदद की थी.

इसे भी पढ़िए :  मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, रेल मंत्रालय में हो सकता है बदलाव

हालांकि हकीकत में रंजीत कात्याल जैसे किसी शख्स के होने को लेकर बहस चलती रही है. कई का मानना है कि ऐसा कोई शख्स था ही नहीं. फिल्म एक काल्पनिक चरित्र को केंद्र में रखकर बनाई गई थी.

इसे भी पढ़िए :  भारत को 22 गार्जियन ड्रोन देगा अमेरिका

दूसरी ओर कुछ रिपोर्ट्स में सनी मैथ्यू को वह भारतीय कारोबारी बताया गया. सनी, भारत में केरल के रहने वाले थे. वे 81 साल के थे. वे 20 साल की उम्र में कुवैत गए थे. शनिवार को कुवैत में ही उनका निधन हुआ. उन्हें 1,70,000 परिवारों को खाड़ी संकट के दौरान निकालने में मदद देने का श्रेय दिया गया.

इसे भी पढ़िए :  कैब ड्राइवर ने जीता पीएम मोदी का दिल, लाखों-करोड़ों लोगों के लिए बन गया मिसाल...