आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक निजी चैनल के ओपीनियन पोल को देख खासे नाराज है। केजरीवाल ने चैनल के पोल के रिजल्ट की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है।
समय आ गया जब मीडिया के भ्रष्टाचार पर खुल के चर्चा हो, नाम ले ले कर चर्चा हो, किसके पास कितनी सम्पत्ति है, किसका पैसा किस चैनल में लगा है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2017
बता दें एक निजी टीवी चैनल द्वारा एक सर्वे दिखाया गया। जिसमें दिखाया गया कि पंजाब विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट अकाली-बीजेपी के गठबंधन को मिलेंगी। सर्वे में उन्हें 50-55 सीटें दी गई थीं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस को दिखाया गया था। उसे 45-50 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था। उसके बाद तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी थी जिसे सिर्फ 14-19 सीटें मिल रही थीं। इसके अलावा दिखाया गया था कि अन्य को 4-7 सीटें मिलेंगी।
इस पर गुस्साएं केजरीवाल ने चैनल के सर्वे को गलत बताया था। उन्होंने ट्वीट कर भड़ास निकाली। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है।
क्या ये सर्वे बिना पैसे खाए हो सकता है? ये तो बेशर्मी की हद है। अनुराधा प्रसाद जी, कितने पैसे मिले आपको, देश जानना चाहता है?(1/2) pic.twitter.com/zYWJeD6T9J
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017
इससे पहले एक ट्वीट में केजरीवाल ने कहा कि पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं, मौका है इन दलालों की पोल खोलने का।
पत्रकार की खाल में कुछ दलाल घूम रहे हैं। समय आ गया है अब इनका नाम लेकर जनता में इनकी पोल खोलने का(2/2) pic.twitter.com/gZfbEWGkCY
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 29, 2017