बॉर्डर पर बीएसएफ सैनिकों ने ये शानदार डांस जीत लेगा आपका दिल, देखें वीडियो

0
युद्ध-कौशल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय सेना अपनी बहादुरी और युद्ध-कौशल के लिए पूरी दुनिया में विख्‍यात है। सैकड़ों सैनिक खेलों में भी देश का नाम रोशन करते हैं। तनावपूर्ण लाइफस्‍टाइल में जब भी कभी जश्‍न का मौका आता है तो सैनिक झूमकर नाचते हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर स्थित भारत-पाकिस्‍तान की सीमा पर इस साल गणतंत्र दिवस समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 14 मार्च को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 लाख से ज्‍यादा लाख बार देखा गया है। वीडियो पर 62 हजार लाइक्‍स और करीब 24 हजार शेयर हैं। करीब 45 सेकेंड के इस वीडियो में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पुरुष और महिला सैनिक एक पंजाबी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। 26 जनवरी को रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अटारी-वाघा बॉर्डर पर 68वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने पहुंचे थे। हर साल इस दिन भारतीय सैनिक, पाकिस्‍तानी सैनिकों को मिठाइयां बांटते हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत में आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse