गुरमेहर कौर विवाद: जावेद अख्‍तर पर बबिता फोगाट का पलटवार, कहा- देशभक्ति किताबों से नहीं आती

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

रामजस कॉलेज में हिंसा के बाद गुरमेहर कौर द्वारा शुरू किए गए कैंपेन ने सबको हिला दिया है। अब हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। कोई इसे गलत तो कोई इसे सही बता रहा है। अब इस विवाद में नेताओं के साथ-साथ सिने जगत के लोग भी कूद पड़े हैं। मंगलवार को एक के बाद एक सितारों के बयान आते रहे। बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्‍तर ने गुरमेहर पर निशाना साधने वाले क्रिकेटर विरेंदर सहवाग और महिला पहलवान बबिता फोगाट का नाम लिए बिना ट्वीट कर कहा, ”अगर कम पढ़े लिखे खिलाड़ी और पहलवान किसी शहीद की बेटी को ट्रॉल करते हैं तो समझ में आता है, लेकिन कुछ पढ़े-लिखे लोगों को क्या हो गया।

इसे भी पढ़िए :  पनामा पेपर केस मामले में अब अमिताभ बच्चन और अन्य पर इनकम टैक्स की नजर

” इस पर बबिता ने जवाब देते हुए कहा है कि ”मैंने जब स्कूल देखा भी नहीं था तबसे भारतमाता की जय बोल रही हूं। देशभक्ति किताबों से नहीं आती।” बबिता के अलावा निर्देशक मधुर भंडारकर ने भी जावेद की बात से असहमति जताई है। मधुर ने लिखा है, ”अभिव्‍यक्ति की आजादी से अशिक्षा का कोई लेना-देना नहीं है। मैं एक छठी फेल स्‍टूडेंट हूं, फिर भी कोई मुझे मेरी राय रखने से नहीं रोक सकता।”

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  गुरमेहर कौर विवाद: बीजेपी को हुआ अपनी गलती का एहसास, पढ़िए अब क्या कह रहे हैं नेता