बैंक बंद होने की वजह से दिन भर कैश के लिए ATM के दर पर भटकते रहे लोग

0
उत्तर प्रदेश
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी पर लिए फैसले के पांचवें दिन भी लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। कैश निकालने के लिए लोग दर-दर भटकते रहे। वहीं आज(14 नवंबर) गुरूपर्व के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कई एटीएम मशीनों में पैसा नहीं डाला जा सका है तो कई एटीएम खराब भी हैं। वहीं दूसरे एटीएम पर कैश निकालने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली।

इसे भी पढ़िए :  आज भारत रचेगा एक और इतिहास! परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का परीक्षण

गुरूपर्व के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में आज बैंक बंद होने के चलते नकदी के लिए परेशान लोग सुबह से ही एटीएम के बाहर पहुंच गए, लेकिन सीमित नकदी के चलते बहुत कम लोगों को ही सफलता मिली है।

देश के कई हिस्सों में एटीएम और बैंकों के बाहर लोगों के बीच हाथापाई और तीखी बहसें होने की भी खबर है। रेस्तरां मालिक, छोटे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर इत्यादि की हालत चिंताजनक है क्योंकि उनकी नकदी पर निर्भरता बहुत अधिक है। भारी भीड़ के चलते बैंक भी पूरी तरह सेवाएं देने में असमर्थ हैं।

इसे भी पढ़िए :  'गोवा और मणिपुर में बीजेपी को सरकार बनाने का हक नहीं, ये जोड़-तोड़ गलत है'- पी. चिदंबरम

सरकार के निर्देश देने के बाद बैंकों ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। लोगों को थोड़ी राहत देते हुए सरकार ने बैंकों से और एटीएम से नकदी निकालने की पाबंदियों में थोड़ी राहत दी है।

इसे भी पढ़िए :  बार बार अध्यादेश लाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा: यह संविधान के साथ 'धोखा' है

इसके साथ ही चलन से बाहर हो चुके पुराने नोटों को बदलने की सीमा को भी थोड़ा बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि 8 नवंबर की रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन पर पाबंदी की घोषणा की थी।