जाने 2016 में सुप्रीम कोर्ट के बड़े फैसले

0
4 of 4Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सिनेमाघरों में चले राष्ट्रगान

इस साल सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा कि सिनेमाघरों में फिल्म प्रदर्शित होने से पहले राष्ट्रगान का प्रसारण किया जाए। कोर्ट के इस फैसले का कुछ लोगों द्वारा विरोध भी किया गया।

सतलुज यमुना लिंक पर दिया फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने सतलुज यमुना लिंक (SYL) नहर पर निर्माण कार्य को जारी रखने का फैसला दिया। कोर्ट के इस फैसले से पंजाब सरकार को करारा झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि पंजाब अन्य राज्यों के साथ हुए समझौते से एकतरफा निर्णय करके बाहर नहीं जा सकता। कोर्ट ने सतलुज यमुना संपर्क नहर मामले में राष्ट्रपति द्वारा भेजे गए सवालों का नकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि इस तरह अन्य राज्यों के साथ जल बंटवारे का समझौता रद्द करने का पंजाब का कानून अवैध है। हरियाणाने इस फैसले का स्वागत किया।

इसे भी पढ़िए :  बहुत बड़ा अय्याश था लश्कर आतंकी अबु दुजाना

मां-बाप जब चाहे तब निकाल सकते हैं बेटों को घर से बाहर

सुप्रीम कोर्ट के अलावा दिल्‍ली हाई कोर्ट ने भी इस साल अहम आदेश दिया। हाई कोर्ट ने बेटों का मां-बाप की संपत्ति और घर पर अधिकार खत्म कर दिया। एक बुजुर्ग दंपति की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने ये ऐतिहासिक फैसला सुनाया। फैसले में कहा गया कि मां-बाप का घर अनिवार्य रूप से या कानूनन किसी बेटे को नहीं मिल सकता। हाई कोर्ट ने कहा है कि बेटा अपने मां-बाप की मर्जी से ही उनके घर में रह सकता है।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर का आरोप- कांग्रेस नेता ने मुझे कचरा कहा, झगड़ा किया
4 of 4Next
Use your ← → (arrow) keys to browse