15 जून को बीजेपी कर सकती है राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार के नाम का ऐलान

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार को भाजपा के सहयोगी दलों से राष्ट्रपति चुनाव के लिए तालमेल बैठाने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा संसदीय दल के चीफ व्हिप राकेश सिंह अनंत कुमार के सहयोगी के तौर पर काम करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार अनंत कुमार सहयोगी दलों के विधायकों, सांसदों और मुख्यमंत्रियों से भाजपा के राष्ट्रपति उम्मीदवार की मुलाकात सुनिश्चित कराएंगे।

इसे भी पढ़िए :  नदियों की उफान को रोकने के लिए, मोदी जल्द ला सकते है नदियों-से-नदियों को जोड़ने की योजना

शाह ने केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, राजीव प्रताप रुडी, निर्मला सीतारमन और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को अपनी कोर टीम में शामिल किया है। शाह की कोर टीम भाजपा के एमपी, एमएलए, मुख्यमंत्रियों और विधायक दलों के नेताओं से तालमेल बैठाएगी। अभी पिछले ही महीने अमित शाह ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और भैयाजी जोशी के संग एक घंटे मुलाकात की थी। रिपोर्ट के अनुसार शाह ने संघ के शीर्ष दो नेताओं से राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़िए :  शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी पर जो कहा उसे तारीफ समझें या बुराई?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse