टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, डांस और ताबड़तोड़ एक्शन से भरी होगी फिल्म

0
टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले काफी दिनों से अपनी आने वाली फिल्‍म ‘मुन्‍ना माइकल’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्‍म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। डांस और एक्‍शन से भरपूर इस फिल्‍म में टाइगर के अलावा नवाजुद्दीन‍ सिद्दकी भी अहम किरदार में हैं। ट्रेलर में टाइगर और नवाजुद्दीन‍ शानदार लग रहे हैं। फिल्म में टाइगर ‘मुन्ना’ के किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए टाइगर श्रॉफ माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर सोशल मीडिया पर करन जौहर और सोनू निगम में तकरार

बता दें कि फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आएंगे। मुन्ना माइकल जैक्सन का बड़ा फैन है और उसके जैसा ही बनना चाहता है। मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए किस तरह मुन्ना माइकल बन जाता है ये इस फिल्म में टाइगर के फैंस देख सकेंगे। इस फिल्म के निर्देशक सब्बीर इससे पहले फिल्म 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ का निर्देशन कर चुके है। डांस और एक्‍शन से भरपूर मुन्ना माइकल’ फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़िए :  दीपक शिवदासिनी’ द्वारा निर्देशित फिल्म 'जूली 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज,फिल्म में राय लक्ष्मी नजर आएंगी नए अंदाज में

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बेहतरीन एक्टर हैं। कई हिट फिल्में देकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में वे अब एक नए अवतार में नजर आएंगे
‘मुन्ना माईकल’ का ट्रेलर देखिए

इसे भी पढ़िए :  'बागी 2' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, टाइगर श्रॉफ दिखे इस अंदाज में...