IT की रेड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बीजेपी कर रही डर्टी ट्रिक्स का इस्तेमाल

0
randeep SINGH CONGRESS
IT की रेड पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बीजेपी कर रही डर्टी ट्रिक्स का इस्तेमाल

बेंगलूरू में गुजरात कांग्रेस के 44 विधायकों के ठहरने वाले रिजॉर्ट पर छापेमारी का कांग्रेस ने तीखा विरोध किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी डर्टी ट्रिक्स का इस्तेमाल कर हर हाल में राज्यसभा सीट जीतना चाहती है। सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। पर बीजेपी की सारी कोशिशें जब विफल रही, तो बीजेपी सरकार अब रिजॉर्ट पर ही आईटी डिपार्टमेंट से छापेमारी करा रही है।

इसे भी पढ़िए :  हाफिज सईद के खिलाफ जारी किया गया फतवा, इस्लाम से भी खारिज

गौरतलब है कि गुजरात में राज्यसभा के लिए 8 अगस्त को चुनाव होने हैं। इनमें कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल उम्मीदवार हैं। लेकिन चुनाव के पहले कांग्रेस के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। इससे पटेल के चुनाव पर असर पड़ सकता था। इसलिए कांग्रेस ने 28 जुलाई को अपने सभी 44 विधायकों को बेंगलुरु भेज दिया था।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद का घेराव करने की कोशिश

Click here to read more>>
Source: NBT