जेटली मानहानि केस: कोर्ट ने तय किए आरोप, केजरीवाल के खिलाफ चलेगा केस

0
आंतरिक कलह
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने डीडीसीए मामले में सीएम के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था जिस पर पटियाला हाउस कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलेगा। शनिवार को अदालत ने मानहानि के इस मामले में केजरीवाल और पांच अन्य AAP नेताओं के गुनाह नहीं कबूल करने पर उनके खिलाफ भी आरोप तय कर दिए। मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होगी।

इसे भी पढ़िए :  हिंदी समझना हुआ और आसान, राष्ट्रपति 'रामनाथ कोविंद' ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप 'लीला'

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को चीफ मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट सुमित दास ने केजरीवाल और अन्य AAP नेताओं के खिलाफ आरोप तय किए। केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया। मुकदमे की सुनवाई 20 मई को शुरू होगी।

इसे भी पढ़िए :  रोहित वेमुला पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर सरकार ने लगाई रोक

 

इसके पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें जेटली के बैंक अकाउंट्स की जानकारी, टैक्स रिटर्न और अन्य वित्तीय रेकॉर्ड पेश किए जाने की मांग की गई थी। हाई कोर्ट में केजरीवाल की पैरवी कर रहे सीनियर वकील राम जेठमलानी और जेटली के बीच काफी दिलचस्प बहस भी देखने को मिली थी। दोनों के बीच काफी लंबी जिरह चली थी। जेठमलानी ने अपने अंदाज में जेटली से कई तीखे सवाल पूछे थे और साथ ही उनकी ‘महानता’ पर सवाल खड़े किए थे।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में फिर से हिंसक झड़प, मोबाइल-इंटरनेट सेवा बंद

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse