जेटली मानहानि केस: कोर्ट ने तय किए आरोप, केजरीवाल के खिलाफ चलेगा केस

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बता दें कि डीडीसीए से ही जुड़े एक अन्य मामले में मंगलवार को दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने केजरीवाल को कड़ी फटकार लगाई थी। डीडीसीए और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी थी लेकिन अदालत में हाजिर न होने पर सख्त नाराजगी जताई। अदालत में हाजिर हुए केजरीवाल को कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई थी।

इसे भी पढ़िए :  मिट गईं दूरियां ! विवादित वीडियो के बाद पहली बार साथ दिखे केजरीवाल और कुमार विश्वास

 

आपको बता दें कि जेटली ने दिसंबर 2015 में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं कुमार विश्वास, आशुतोष, संजय सिंह, राघव चड्डा और दीपक बाजपेयी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। जेटली का दावा था कि इन लोगों ने डीडीसीए से जुड़े मामले में उनके खिलाफ ‘झूठे और अपमानजनक’ बयान दिए हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। AAP नेताओं ने जेटली पर डीडीसीए में वित्तीय गड़बड़ियां करने का आरोप लगाया था। जेटली साल 2013 तक लगभग 13 साल डीडीसीए के अध्यक्ष रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंजूर, वित्त मंत्री अरुण जेटली को मिला रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त जिम्मा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse