‘BJP का घोषणापत्र महज छलावा, जनता अब खोखले और हवा-हवाई वादों के झांसे में नहीं आएगी’

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने शनिवार(28 जनवरी) को अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस पर पत्र पर चुटकी लेते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अब जनता भाजपा नेताओं के झांसे में नहीं आने वाली है, क्योंकि इन लोगों ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  टिकट ना मिलने पर सपा से नाराज कौमी एकता दल के अंसारी बंधु हो सकते हैं बीएसपी में शामिल

मायावती ने कहा कि भाजपा को घोषणा पत्र जारी करने का नैतिक अधिकार नहीं है। आम चुनाव में भाजपा ने जो भी वादा किया था उसे पूरा नहीं किया। केंद्र के प्रलोभन भरे वादे आज भी अधूरे हैं। एक बार फिर लोक संकल्प पत्र के जरिए भाजपा ने झूठे वादे किए हैं।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी बेटियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि भाजपा का आज जारी घोषणापत्र प्रदेश की जनता की आंख में धूल झोंकने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी चुनावी वादे केंद्र के एजेंडे से अधिकांशत: गायब हो गए हैं। भाजपा ने केंद्र में अपनी सरकार के करीब तीन साल गुजरने के बावजूद अपने उन वादों में से अब तक एक चौथाई भी वादे पूरे नहीं किए।

इसे भी पढ़िए :  स्वामी प्रसाद मौर्य ने छोड़ी पार्टी, मायावती पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

आगे पढ़ें, आरक्षण खत्म कर सकती है BJP

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse