बीजेपी नेता ने कहा, उरी हमले के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के कारण दबाव में थी सरकार

0
पीओके
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली,बीजेपी ने कहा है कि  सेना द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान के नापाक मनसूबों को चूर कर भारत ने सभी हमलो का पलटवार किया है। साथ ही सभी राजनैतिक दलों ने इसका समर्थन किया है। जनसत्ता में छपी खबर के मुताबिक बीजेपी के एक वरिष्‍ठ नेता ने कहा- “सोशल मीडिया पर हमारा काफी मजाक उड़ाया गया और सरकार की जवाब देने की काबिलियित की भी तीखी आलोचना हुई, यह उसका जवाब होगा।”  भाजपा सूत्रों के मुताबिक, “पार्टी की टॉप लीडरशिप को लगा कि उरी हमले से उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड और पंजाब में अगले साल होने वाले चुनावों में उसे नुकसान हो सकता है। पार्टी और सरकार इसमें उलझकर रह गई थी।”

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक का बीजेपी पर जुबानी हमला, NGO पर बैन को बताया सांप्रदायिक कदम

भारतीय सेना के जवाब देने में प्रैक्टिकल परेशानियों और अंतर्राष्‍ट्रीय प्रतिबद्धताएं आड़े आ रही थी, लेकिन सेना का मनोबल गिरने का खतरा ज्‍यादा गंभीर था। एक भाजपा नेता ने कहा, “अगर हमने हमला नहीं किया होता तो आतंकियों और घुसपैठियों का हौसला बढ़ता।” पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि “यह प्रधानमंत्री द्वारा अंतर्राष्‍ट्रीय बैंक में कमाई गई पूंजी है जिसकी वजह से बांग्‍लादेश और ईरान जैसे कई देश हमारे साथ खड़े हुए।” भाजपा सरकार आतंकवाद को रोकना चाहती है। प्रधानमंत्री के पास इसके लिए कार्रवाई करने की राजनैतिक इच्‍छाशक्ति है। शर्मा ने साफ किया कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मसले पर कोई राजनीति नहीं होगी। उन्‍होंने कहा- “प्रधानमंत्री राष्‍ट्र के विकास और सुरक्षा को लेकर लगातार सभी पार्टियों से बात करते रहे हैं।”

इसे भी पढ़िए :  युद्ध की तैयारी में पाकिस्तान! LoC पर टैंकों के साथ देखी गईं PAK आर्टिलरी की 2 रेजीमेंट

अगली स्लाईड में पढ़िये पीएम मोदी ने पहले ही कर दिया था हमले का एलान।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse