कहते है मां बाप के बुढ़ापे का सहारा उनके बच्चे होते है। लेकिन एक मां के लिए तो उसका बच्चा ही अभिशाप बन गया। मुंबई के अंधेरी वेस्ट से दिल दहला देने वाला एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेटा अपनी 80 वर्षीय वृद्ध मां को जायदाद की लालच में बेरहमी से मार रहा है। ये सारा हादसा उसकी बेटी ने अपने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया। यह विडियो वॉट्सऐप पर काफी वायरल हो गया। विडियो के वायरल हो जाने के बाद नारी सम्मान संगठन नाम के एक NGO ने डी.एन. नगर पुलिस थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में बेटा अपनी मां पर लाते बरसा रहा है। मुंह बांधकर पेट में छुरी डालने की धमकी दे रहा है। तो कभी पैरों को छत से लटक रहे पंखे से बांध दिया जाता है।